दसपुर । सरकार हमेशा से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और गांव के लोगों के हित में विभिन्न योजनाएं और प्रयास करती आ रही है । प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक हर स्तर पर ग्रामीण उत्थान को प्राथमिकता दी जाती रही है ।लेकिन जब इन योजनाओं और प्रयासों को जमीनी स्तर पर अमल में लाया जाता है, तो अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता सारी मेहनत पर पानी फेर देती है । सरकार की नीतियां और योजनाएं तब तक कारगर नहीं हो सकती जब तक की प्रशासनिक अमला ईमानदारी और तत्परता से कार्य ना करें ।यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की छवि को गहरा नुकसान हो सकता है ।ग्रामीणों को सरकार से नहीं बल्कि अधिकारियों की लापरवाही से शिकायत है ।आतुर गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है ,जहां 33 केवी हाई वोल्टेज की विद्युत तार एक ग्रामीण के घरों के ठीक ऊपर से होकर गुजर रही है । इस खतरनाक स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है, क्योंकि इस तार के चलते कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घट सकती है । ग्राम वासियों ने बताया कि यह तार उनके घर की छत से बेहद करीब होकर जा रही है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है । खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर परिजन चिंतित हैं । बारिश या तेज हवा के समय स्थिति और भी डरावनी हो जाती है ।ग्रामीणों की शिकायत पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा ईश्वर काव.डे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जाए जा लिया ।उन्होंने ग्रामीणों को अश्वत किया कि यह समस्या जल्द ही हल की जाएगी । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी स्थिति विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की परिणाम है । जनपद अध्यक्ष ने कहां ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस समस्या का समाधान ग्रामीणों के हित में जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाएगा । जनपद अध्यक्ष के साथ आए अन्य जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी गांववासियों की बात ध्यान पूर्वक सूनी और समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया ।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत तार को तत्काल हटाकर वैकल्पीक सुरक्षित मार्ग से गुजारा जाए ,जिससे उनके जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके । निष्कर्षः
बिजली विभाग की लापरवाही से उत्पन्न यह स्थिति किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। जनपद अध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर की गई पहल से ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि अब उनकी समस्या पर गंभीरता से विचार होगा और जल्द समाधान निकलेगा । ….,.



