Home Blog ऑक्सीजन सप्लाई के दरों पर निगरानी के दिए निर्देश, डिप्टी कलेक्टर की...

ऑक्सीजन सप्लाई के दरों पर निगरानी के दिए निर्देश, डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में बनाई समिति

0

Instructions given to monitor the rates of oxygen supply, committee formed under the chairmanship of Deputy Collector

फॉर्मर रजिस्ट्री की बढ़ाएं गति: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

Ro.No - 13672/156

जनदर्शन में मिले आवेदनों के निराकरण पर विभागीय अधिकारियों से ली गई जानकारी

कलेक्टर चतुर्वेदी ने ली समय-सीमा की बैठक

रायगढ़ / कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम- काज की समीक्षा की। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। उप संचालक कृषि को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सभी आरएईओ के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए किसानों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि प्रतिदिन होने वाले प्रोगेस की रिपोर्ट शाम को दी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों का एग्री स्टेक में रजिस्ट्रेशन बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि उनके कोर्ट में लगने वाले प्रकरणों की नियमित रूप से समीक्षा करें। प्रकरणों को उचित मद में दर्ज करते हुए समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला पंजीयक से कहा कि रजिस्ट्री के दौरान ऋण पुस्तिका की अच्छे से जांच अवश्य करें। इसके साथ ही त्रुटि सुधार के प्रकरणों पर विशेष निगरानी के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किन पटवारियों के आईडी से त्रुटि पूर्ण जानकारी अपडेट की गई है, इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर बना कर देने के निर्देश उन्होंने दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने सभी एसडीएम से कहा कि आपके क्षेत्र के अंदर दूर- दराज के गांवों के यदि प्रकरण आते हैं तो एक दिन निर्धारित कर उस गांव में जाकर कैंप कोर्ट लगा सकते हैं। इसे न केवल राजस्व प्रकरणों का निराकरण होगा बल्कि अन्य योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का अवलोकन भी किया जा सकेगा।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने जिले में मेडिकल स्टोर्स के जांच के संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर से जानकारी ली। उन्होंने नारकोटिक्स ड्रग के अवैध बिक्री पर कार्रवाई में कमी को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिले में तैनात सभी ड्रग इंस्पेक्टर नियमित रूप से मेडिकल स्टोर्स की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करें। इसमें ढीला रवैय्या बिल्कुल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि यहां मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन आपूर्ति में सप्लायर्स द्वारा अनावश्यक रुप से बहुत ज्यादा रकम लिए जाने की शिकायतें मिली है। इस पर लगाम लगाना आपकी जिम्मेदारी है। ऑक्सीजन के साथ ही लोडिंग अनलोडिंग ट्रांसपोर्टेशन के लिए वाजिब राशि ही ली जाए। लगातार इसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर नियमित निरीक्षण और समीक्षा के निर्देश दिए।
जनदर्शन में मिले आवेदनों के निराकरण के बारे में कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने विभागवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में मिले आवेदन अब उसी दिन विभाग प्रमुख को भेज दिए जाते हैं। आवेदनों को समय-सीमा के भीतर सही ढंग से निराकृत किया जाए। विभाग प्रमुख इसको व्यक्तिगत रूप से मॉनिटर करेंगे। अनावश्यक लेट लतीफी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राशन कार्ड से जुड़े मामलों में जनपद पंचायत और नगरीय निकाय के सीएमओ को विभाग से समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा। खम्हार पाकुट में केज कल्चर से मछली पालन के संबंध विभागीय प्रक्रियाएं पूर्ण करने के साथ ही जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश फिशरीज विभाग के अधिकारी को दिए।
इस अवसर पर डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here