Home Blog 430 यूनिट रक्त संग्रहित: रेडक्रॉस रायगढ़ की ऐतिहासिक रक्तदान पहल, प्रशासन व...

430 यूनिट रक्त संग्रहित: रेडक्रॉस रायगढ़ की ऐतिहासिक रक्तदान पहल, प्रशासन व उद्योग संगठनों के सहयोग से साकार हुआ मानवता का अद्भुत उदाहरण

0

430 units of blood collected: Red Cross Raigarh’s historic blood donation initiative, a wonderful example of humanity realized with the cooperation of administration and industry organizations

रायगढ़। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायगढ़ द्वारा 24 जून को जिले में एक ऐतिहासिक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 430 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह शिविर अडानी पावर लिमिटेड छोटे भंडार, अडानी कोल माइन गारे पेलमा-III तमनार, एवं अंबुजा सीमेंट लिमिटेड गारे खम्हरिया में एक साथ संपन्न हुआ।

Ro.No - 13672/156

इस विशाल आयोजन में रेडक्रॉस को किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ एवं संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

तीन प्रमुख स्थलों से रक्त संग्रह – अडानी पावर लिमिटेड, बड़े भंडार: 163 यूनिट, अडानी कोल माइन, गारे पेलमा-III, तमनार: 140 यूनिट, अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, गारे खम्हरिया: 50 यूनिट
कुल रक्त संग्रहण: 430 यूनिट।

यह आयोजन न केवल रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया, बल्कि जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ।

सहयोगी संस्थाएं एवं मार्गदर्शक

इस सराहनीय कार्य में जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) अनिल कुमार जगत तथा रेडक्रॉस सोसायटी रायगढ़ के प्रदेश प्रतिनिधि व छत्तीसगढ़ अग्रवाल सम्मेलन के चेयरमैन संतोष अग्रवाल, रेडक्रॉस सोसाइटी रायगढ़ चेयरमैन मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष रामनिवास मोडा, प्रभारी अधिकारी डॉ हवेल उरांव, वाइस चेयरमैन संतोष टीबरेवाल, रेडक्रास प्रभारी मीरा कुमार, चंद्रशेखर गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी व समर्पित सदस्यगण ने आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

एक प्रेरणादायक उपलब्धि

इस रक्तदान शिविर की सफलता पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। एक ही दिन में 430 यूनिट रक्त संग्रहण जैसी उपलब्धि अपने आप में अभूतपूर्व है, जो रायगढ़ जिले की मानवसेवा में प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा रायगढ़ के समस्त पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, अडानी पावर एवं अंबुजा सीमेंट के प्रबंधन तथा सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को इस महान कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद व साधुवाद। “रक्तदान – महादान है, हर बूंद किसी की जान है।”
रेडक्रॉस रायगढ़ की यह पहल न केवल जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में मानवता की नई मिसाल बनकर उभरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here