Home Blog प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 26 जून को

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 26 जून को

0

Placement camp organized on 26 June

रायगढ़ / निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 26 जून 2025 को प्रात: 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं रिज्यूम के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।
जिला रोजगार अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मे.चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा.लि.रायगढ़ में सीआरई (कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव)के 40 पद, मे.क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि.केन्द्रीय विद्यालय के पास, रायगढ़ में टी.के.एम. (टे्रनी केन्द्र मैनेजर) के 30 पद, मे.खुुशी व्हील्स छ.ग.ग्रामीण बैंक के पास जिंदल रोड, रायगढ़ में स्टोर मैनेजर के एक पद, ऑफिस सेल्स एक्जीक्यूटिव के 2 पद तथा मार्केट सेल्स एक्जीक्यूटिव के 4 पद एवं मे.स्केनिया स्टील एंड पावर लिमिटेड घरघोड़ा रोड पूंजीपथरा रायगढ़ में हेल्फर के 2 पद इस तरह कुल 79 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here