Said on IT raid in Chhattisgarh that BJP government is not concerned with crime but only with Congress, trying to scare the opposition.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा कर रायपुर लौट आए हैं। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा से लौटे बघेल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- छापों के जरिए हमारे नेताओं को डराया जा रहा है। वह बिना विपक्ष के देश चलाना चाहती है। विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। जनता के लिए लोकसभा चुनाव अलार्म है। जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी।
छत्तीसगढ़ में आईटी छापे पर कहा कि भाजपा की सरकार को अपराध या अपराधियों से मतलब नहीं है, उसे केवल कांग्रेस से मतलब है।
कांग्रेस पूर्व मंत्री भगत के साथ है। हम अपने सभी साथियों के साथ केंद्रीय एजेंसियों से लड़ेंगे। नक्सल हमले पर कहा कि कांग्रेस की सरकार में कभी पुलिस कैंप पर हमला नहीं हुआ था। भाजपा की सरकार बनते ही नक्सली वारदातें बढ़ गई हैं। मैं शहीद जवानों के हौसले को सलाम करता हूं। उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। भाजपा के नेताओं को बताना चाहिए। साय सरकार को जवाब देना चाहिए, जो मोबाइल पर नक्सलियों से बात करना चाहती थी।



