Home Blog आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर मनाया गया आपातकाल स्मृति दिवस

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर मनाया गया आपातकाल स्मृति दिवस

0

Emergency Memorial Day observed on the 50th anniversary of the Emergency

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर बीजापुर में ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान एक विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय को दर्शाया गया। प्रदर्शनी में आपातकाल की शुरुआत, संविधान पर हुए अनैतिक हमले, मीडिया, न्यायपालिका और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हनन, तथा आपातकाल की भयावह कहानियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। बीजापुर प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Ro.No - 13672/156

इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए विधायक चैतराम अटामी ने बच्चों को राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी। तिरंगा यात्रा सांस्कृतिक भवन मैदान से शुरू होकर जिला कार्यालय होते हुए पुनः सांस्कृतिक भवन पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल, जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया, नरवेद सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here