Home Blog मावा पुलिस केतुल अभियान के तहत बीजापुर में सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति एवं...

मावा पुलिस केतुल अभियान के तहत बीजापुर में सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

0

बीजापुर@रामचनद्रम एरोला – बीजापुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “मावा पुलिस केतुल” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत लावलीहुड कॉलेज, बीजापुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से सुरक्षा, और महिलाओं के कानूनी अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक विनीते साहू, परिवहन जिला अधिकारी किशन लाल माहौर, यातायात प्रभारी केशव सिंह ठाकुर, और सहायक उप निरीक्षक विजय मंडावी मंचासीन रहे।
इस अवसर पर यातायात रोड सेफ्टी सेल के आरक्षक अवध राम सिन्हा ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन चलाने से बचने एवं नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी।

Ro.No - 13672/156

विनीते साहू ने अपने व्याख्यान में साइबर क्राइम जैसे OTP धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, नकली लिंक, और बैंकिंग स्कैम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सरल और प्रभावशाली उदाहरणों से इन खतरों से बचने के व्यावहारिक उपाय सुझाए।

उन्होंने महिलाओं के कानूनी अधिकारों, लैंगिक अपराधों से जुड़ी धाराओं और कानूनी सहायता के प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राएं, प्राध्यापकगण एवं अन्य शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा हॉल में आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

कार्यक्रम के अंत में रोड सेफ्टी व साइबर जागरूकता पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिससे उनमें उत्साह और जागरूकता का सकारात्मक संचार हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here