Home Blog वॉक-इन-इंटरव्यू के स्थगन की सूचना फर्जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया खण्डन,कहा-...

वॉक-इन-इंटरव्यू के स्थगन की सूचना फर्जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया खण्डन,कहा- पूर्व निर्धारित तिथि अनुसार होगा इंटरव्यू

0

The information about the postponement of walk-in-interview is fake, Chief Medical Officer denied it, said- interview will be held as per the pre-determined date

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 जून 2025/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति कांकेर अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर यू.एच.डब्ल्यू.सी., एम.पी.डब्ल्यू. (मेल)- यू.एच.डब्ल्यू.सी., जूनियर सेक्रेट्ररियल असिस्टेंट-एल.डी.सी. यू.एच.डब्ल्यू.सी., चतुर्थ श्रेणी यू.एच.डब्ल्यू.सी., फिजियोथेरिपिस्ट एन.यू. एच.एम., लैब असिस्टेंट एन.आई.डी.डी.सी.पी. एवं एन.टी.ई.पी. आया बाई एस.एन.सी.यू., क्लीनर एस.एन.सी.यू. फिडिंग डिमान्स्ट्रेटर एन.आर.सी., लैबोरेटरी टेक्नीशियन आर.बी.एस.के. एवं डेंटल सर्जन एन.ओ.एच.पी. के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 27 जून से 02 जुलाई तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया में ‘वॉक-इन-इंटरव्यू’ के कथित रूप से स्थगित होने की फर्जी सूचना वायरल हो रही है। उन्होंने खण्डन जारी कर बताया कि वॉक-इन-इंटरव्यू के स्थगन की सूचना गलत एवं भ्रामक है। इंटरव्यू पूर्व-निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान अनुसार आयोजित होगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here