Home Blog प्रतिबंधित नशीली दवाई बेचने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

प्रतिबंधित नशीली दवाई बेचने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

0

The accused selling banned drugs was arrested by the police

दिनांक 30.06.2025

Ro.No - 13672/156

थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)

नशीली टेबलेट एवं सीरप को रांची झारखण्ड से खरीद कर लाकर बिक्री वाला आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपीः- मोहम्मद नफीस पिता मोहम्मद कलाम उम्र 25 वर्ष निवासी स्थायी पता मोहल्ला निजाम नगर हिन्दपीड़ी थाना हिन्दपीड़ी जिला रांची (झारखण्ड) हाल- आलीशान बुट हाउस लट्टीपारा कांकेर थाना कंाकेर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.06.2025 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि मोहम्मद नफीस नाम का व्यक्ति जो की नया बस स्टैण्ड कंाकेर बाजार शेड थाना कांकेर में एक थैला में नशीली दवाई एवं सीरप रखा है और बिक्री कर रहा है, मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ प्र.आर.1036 गीतेश्वर कुलदीप, आर. 645शक्ति सिंह, आर.1102 शिव नेताम रवाना हुआ, मौके पर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान नया बस स्टेण्ड कंाकेर बाजार शेड पहुंचकर तस्दीक किया गया बाजार शेड के सामने मोहम्मद नफीस खड़ा मिला जो की अपने हाथ में एक पीला रंग थैला रखा हुआ था जो पुलिस को देखकर अपने आधिपत्य के थैला को बाजार शेड में छुपाने का प्रयास कर रहा था, मोहम्मद नफीस के आधिपत्य के थैला में प्रतिबंधित नशीली दवाई Paracetamol Tramadol HydrohIoride Tablets I.P Comotiosn Paracetamol I.P 37mg total 28 gem, Triprolidin HydrohIoride Codeine Phophate cough syrup COREX T- syrup Comotiosn Triprolidin HydrohIoride I.P 1.25 mg Codeine Phophate I.P 10 mg Total 08 gem plastic cc 100-100 ml सीरप बरामद हुआ आरोपी ने उक्त नशीली टेबलेट एवं सीरप को रांची झारखण्ड के शाहबाज उर्फ आफताब नामक व्यक्ति से खरीद कर बिक्री हेतु लाना बताया तथा नशीली दवाई बिक्री करना स्वीकार किया, पूछताछ पंचनामा तैयार किया गया, मौके पर आरोपी मोहम्मद नफीस को उक्त टेबलेट एवं सीरप रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया जिसके जवाब में आरोपी द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, आरोपी मोहम्मद नफीस पिता मोहम्मद कलाम उम्र 25 वर्ष निवासी स्थायी पता मोहल्ल निजाम नगर हिन्दपीड़ी थाना हिन्दपीड़ी जिला रांची (झारखण्ड) हाल- आलीशान बुट हाउस लट्टीपारा कांकेर थाना कंाकेर का कृत्य धारा-22 एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.190/2025 धारा 22 NDPS ACT कायम किया गया है आरोपी को दिनांक 29.06.2025 को गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य अजमानतीय होने पर रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में उपनिरी.रामेश्वर चतुर्वेदी प्र.आर.गीतेश्वर कुलदीप, आर.शक्ति सिंह, आर.शिव नेताम,एवं मआर.अंजली गोटा का अहम भूमिका रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here