Home Blog संत गुरु घासीदास महाविद्यालय, पचपेड़ी का 23वां स्थापना दिवस कल

संत गुरु घासीदास महाविद्यालय, पचपेड़ी का 23वां स्थापना दिवस कल

0

Tomorrow is the 23rd Foundation Day of Saint Guru Ghasidas Mahavidyalaya, Pachpedi

मस्तूरी। 30 जून 2025को मस्तूरी विधानसभा सभा क्षेत्र स्थित संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय, पचपेड़ी अपने गौरवशाली 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 01 जुलाई 2025 को एक भव्य समारोह का आयोजन कर रहा है। यह महाविद्यालय सतत् गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सांस्कृतिक समरसता एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु समर्पित है।

Ro.No - 13672/156

स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिवार, समस्त विद्यार्थीगण, शिक्षकगण एवं नगरवासी मिलकर इस ऐतिहासिक दिवस को उत्साहपूर्वक मनाएंगे। कार्यक्रम में विविध शैक्षणिक, चौका आरती एवं प्रेरणादायक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करेंगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविन्द्र जायसी ने इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों एवं क्षेत्रवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस उत्सव को सफल बनाएं।

संत गुरु घासीदास महाविद्यालय का यह 23 वर्षों का यात्रा-पथ शिक्षा, अनुशासन, और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणादायक कहानी है, जो निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। और हमेशा रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here