Home Blog पशु सखियों का 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

पशु सखियों का 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

0

17 day residential training of animal friends begins

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 जून 2025/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चयनित जिले के 25 पशु सखियों के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में पशुधन प्रबंधन विषय पर 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है। यह प्रशिक्षण ए-हेल्प (पशु स्वास्थ्य और पशुधन उत्पादन विस्तार के लिए मान्यता प्राप्त एजेंट) कार्यक्रम के तहत प्रदान किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने जानकारी दी है कि पशु सखियां जो पशुपालकों और पशु चिकित्सा सेवाओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करती हैं। इन्हें इस प्रशिक्षण के माध्यम से पशुपालन के विभिन्न तकनीकियों जिसमें आवास प्रबंधन, आहार प्रबंधन, स्वास्थ्य प्रबंधन एवं टीकाकरण, पशु प्रजनन एवं कृत्रिम गर्भाधान, उन्नतशील नस्लों एवं विभागीय योजनाओं इत्यादि की जानकारी प्रदान कर पशुधन प्रबंधन में पारंगत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर नियुक्त पशु सखियों के माध्यम से पशु पालकों को तकनीकी जानकारी प्रदान करना है। यह कार्यक्रम केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here