Home Blog अश्लील गाली गलौच कर मारपीट के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

अश्लील गाली गलौच कर मारपीट के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

0

The accused of using obscene language and assault was caught by the police

दिनांक 01.07.2025

Ro.No - 13672/156

थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)

गिरफ्तार आरोपीः- इंद्रदेव नागवंशी पिता सुकदेव नागवंशी उम्र 33 वर्ष पण्डरीपानी नरहरपुर जिला उत्तर बस्तर

मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सलीत कुमार कावड़े पिता रिसउराम कावड़े उम्र 37 साल ग्राम कोमलपुर थाना जिला कांकेर का निवासी हूं आज दिनांक 30.06.2025 को थाना उपस्थित आकर इंद्रदेव नागवंशी के खिलाफ अश्लील गाली गलौज कर कुल्हाड़ी से जान से मारने की नियत के संबंध में लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 29.06.25 की रात्रि 09.30. बजे मेरे ढाबा में मेरे पड़ोसी कृष ढाबा वाला हेमलाल मातलाम आया और मुझे बोला कि मेरे ढाबा में इंद्रदेव नागवंशी नाम का व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर भाग गया है आपके ढाबा में आया है क्या पुछने पर मेरे ढाबा में इंद्रदेव नागवंशी नाम का व्यक्ति नहीं आया है बताने पर वह अपने ढाबा में वापस चला गया रात्रि करीबन 10.00 बजे एक व्यक्ति आया और बोला कि मेरा नाम इंद्रदेव नागवंशी है जो शराब के नशे में था और मुझसे खाना मांगने लगा मैं उसे नशे में देखकर रूकने बोला तो इंद्रदेव नागवंशी तुझे देख लूंगा बोलकर वहां से चला गया। ढाबा बंद होने के बाद रात्रि करीबन 11.30 बजे मैं सो रहा था उसी समय वहीं व्यक्ति इंद्रदेव नागवंशी नाम का अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर चिल्लाते हुये बोल रहा था कि तुम मुझे खाना देने से मना करने वाले कौन होते हो कहकर मुझे जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से मारने की कोशिश कर रहा था तभी इंद्रदेव नागवंशी के हल्ला की आवाज को सुनकर मेरा भांजा बिरेंद्र जुरीं आया और उक्त व्यक्ति को पीछे से जोर से धक्का दिया जिससे वह गिर गया और यहां से कुल्हाड़ी लेकर भाग गया की कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 192/2025 धाराः-296, 109 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान अन्नपूर्णापारा चैक कांकेर से आरोपी इंद्रदेव नागवंशी पिता सुकदेव नागवंशी उम्र 33 वर्ष पण्डरीपानी नरहरपुर जिला उत्तर बस्तर को हिरासत में लिया गया जिससे घटना दिनांक के संबंध में पुछताछ करने पर प्रार्थी सलीत कुमार कावडे़ से मारपीट किया है आरोपी इंद्रदेव नागवंशी घटना के समय अपने पास कुल्हाड़ी रखना स्वीकार किया उक्त कुल्हाड़ी को आरोपी से जप्त किया गया है आरोपी को आज दिनांक 01.07.2025 को गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य अजमानतीय होने पर रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि चेतन साहू प्रधान आरक्षक कौशल साहू, आरक्षक लिखेश्वर साहू, आरक्षक अनिल मरकाम,एवं म.आरक्षक अंजु बेलचन्दन का अहम भूमिका रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here