Home Blog इस राज्य के गवर्नर ने दिया इस्तीफा, जाने क्या बताई वजह

इस राज्य के गवर्नर ने दिया इस्तीफा, जाने क्या बताई वजह

0

The Governor of this state resigned, know the reason given

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को एक पत्र लिख अपना इस्तीफा सौंपा है। बनवारी लाल पुरोहित ने पत्र में लिखा, “मैं निजी कारणों और कुछ दूसरी प्रतिबद्धताओं के रहते इस्तीफा दे रहा हूं, कृपया इसे स्वीकार करें।” जानकारी के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी वह पंजाब के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल भी थे।

Ro.No - 13672/156

मालूम हो कि बनवारीलाल पुरोहित साल 2021 में पंजाब के 36वं राज्यपाल बने थे। पंजाब से पहले साल 2017 से 21 तक वो तमिलनाडु के राज्यपाल थे और उससे पहले असम के राज्यपाल थे। बनवारीलाल पुरोहीत तीन बार नागपुर से संसद रह चुके हैं। साथ ही मध्य भारत के सबसे पुराने अंग्रेजी दैनिक ‘द हितवाद’ के प्रबंध संपादक भी रहे हैं। बेदाग छवि के पुरोहित की पहचान एक प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारक की रही है।

पंजाब सीएम मान से विवादों के बीच बनवारी लाल ने दिया इस्तीफा

पुरोहित न केवल पंजाब के राज्यपाल हैं बल्कि यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं। 31 अगस्त 2021 को पंजाब के राज्यपाल का पद संभालने से पूर्व वह असम और तामिलनाड़ू के भी राज्यपाल रह चुके हैं। पंजाब में अपने अढ़ाई साल के कार्यकाल में उन्होंने कई विवादों को जन्म दिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनका ऐसा टकराव रहा कि दोनों को अपने अपने अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

गौरतलब है कि बनवारी लाल पुरोहित तीन बार लोकसभा सांसद रहे हैं और मध्य भारत के सबसे पुराने अंग्रेजी दैनिक ‘द हितवाद’ के प्रबंध संपादक भी रहे हैं. बेदाग छवि के पुरोहित की पहचान एक प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारक की रही है. उनके पास सार्वजनिक जीवन में चार दशकों से अधिक समय का अनुभव रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here