Home Blog माओवादियों के IED विस्फोट से CRPF के दो जवान घायल, जिला चिकित्सालय...

माओवादियों के IED विस्फोट से CRPF के दो जवान घायल, जिला चिकित्सालय में जारी इलाज

0

Two CRPF jawans injured in Maoist IED blast, treatment underway in district hospital

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज माओवादियों द्वारा किए गए IED विस्फोट में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवान घायल हो गए। घटना थाना आवापल्ली क्षेत्र अंतर्गत तिम्मापुर-मुरदण्डा मार्ग पर हुई, जहां पहले से बिछाए गए विस्फोटक उपकरण में अचानक धमाका हो गया।

Ro.No - 13672/156

पुलिस के अनुसार, CRPF की 229वीं बटालियन की एक टीम RSO ड्यूटी पर आवापल्ली से बासागुड़ा की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान माओवादियों द्वारा मार्ग में छिपाकर रखे गए IED में विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है तथा घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here