मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली/लोरमी– आज के युग में शादी कपड़ा बदलने जैसा हो गया है जिसमें ऑरेंज मैरिज या फिर लव मैरिज से नए दंपत्ति की शादी होता जरूर है लेकिन शादी होने के बावजूद भी खुश नहीं रहते है पति पत्नी का रिश्ता किसी का लंबे समय तक चलता है तो किसी का कम समय तक । जिससे समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
ऐसा ही मामला लोरमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौराभाठ में देखने को मिला है जहां धौराभाठ में पति दशरथ लाल भास्कर अपनी (पीड़िता) पत्नी पुष्पलता भास्कर और 20 महीने की बच्ची को छोड़कर 17 साल की नाबालिक लड़की से शादी कर लिया। उसके बाद पति शराब पीकर अपनी पत्नी (पीड़िता) और 20 महीने की बच्ची को गाली गलौज कर मारपीट करता था साथ ही पीड़िता के माता-पिता, भाई को गाली गलौज कर मारने की धमकी देता था जिसका लिखित शिकायत लोरमी थाना में दी गई।
(पीड़िता) पत्नी पुष्पलता भास्कर ने बताया कि हमारी शादी 2013 में लालपुर धाम समाजिक रिती रिवाज के साथ हुई थी हम दोनो की शादी के 10 साल मेरी बेटी हुई है जो अभी 20 महिने की है। मेरे पति राजमिस्त्री के काम करते है और बाहर कमाने खाने हम दोनों जाते थे, लेकिन जब से मेरी बेटी का जन्म हुई है तब से लेकर लगातार मेरे पति के द्वारा शराब पीकर गाली/गलौच एवं मारपीट करना शुरू कर दिया, आऐ दिन मारपीट करने से मैं तंग आकर अपने मायके चली गई थी वहां भी मुझे एवं मेरे पिता-माता एवं भाइयों को जान से मारने की धमकी देते हुऐ गाली गलौच करते है। उनके द्वारा एक और लड़की संजना डाहिरे उम्र 17 साल को चूड़ी शादी करके लाया गया है। तब से लेकर मेरी जिदंगी नर्क हो गई है। मेरी 20 महिने की बेटी है उसको रखकर मैं दर-दर भटक रही हूँ। मेरी गहना, कपड़ा सहित पैसे को लूट कर ले गया है। मुझे एवं मेरी 20 महिने की बच्ची को जान सहित मारना चाहता है, एक दो बार शराब पीकर बेटी का गला दबाने की कोशिश कर चुका है।
इन घटना से (पीड़िता) पत्नी ने पति के खिलाफ लोरमी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई तथा जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशित होने के बाद लोरमी थाना प्रभारी के द्वारा पति दशरथ लाल भास्कर के ऊपर किस तरीके से कार्यवाही करती है तथा (पीड़िता) पत्नी पुष्पलता भास्कर एवं 20 महीने की बच्ची को किस तरीके से न्याय मिलती है यह देखने वाली बात होगी।



