Home Blog संदीपनी एकेडमी एवं स्कूल का हाईटेंशन लाइन के नीचे हो रहा है...

संदीपनी एकेडमी एवं स्कूल का हाईटेंशन लाइन के नीचे हो रहा है संचालन पढ़ रहे नौनिहाल.

0

Sandipani Academy and School is being run under the high tension line where children are studying.

मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेंड्री स्थित संदीपनी नर्सिंग एकेडमी (कॉलेज) एवं स्कूल का वर्षो से संचालन किया जा रहा है कॉलेज के ऊपर और समीप से हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं। कॉलेज में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी जीवन सेफ करने हेतू अपनी पढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं साथ ही छोटे-छोटे बच्चे भी साथ इसी सांदीपनी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसी सांदीपनी एकेडमी (कॉलेज )और स्कूल से हाई टेंशन लाइन गुजरी है। जो किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रही है।इन हाईटेंशन लाइनों की कहीं भी गार्डिंग नहीं होती नहीं होने से बड़े हादसों को ज्यादा न्यौता दे रही हैं।

Ro.No - 13672/156

विद्युत सुरक्षा विभाग के द्वारा इसे सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया जाता है। हाईटेंशन लाइनों के पास कॉलेज स्कूल संचालित होने से ऊर्जा निगम समेत विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है।
इस एकेडमी स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है यह एक निजी हैं। ऐसे एकेडमी स्कूल के संचालन की अनुमति देना विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है। शासन द्वारा इन्हें नोटिस जारी किया है या नहीं यह भी संदेह के घेरे में है कुछ गार्जियन मांग कर रहे हैं कि
ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी करे। ऐसी जगहों पर हाईटेंशन लाइनों की गार्डिंग भी की जानी चाहिए। जो होती है या नहीं किसी को जानकारी नहीं है। हाईटेंशन लाइनों के नीचे स्कूलों या एकेडमी कॉलेज का संचालित होना बहुत ही खतरनाक है। विभाग ऐसे स्कूल को नोटिस जारी कर उचित कार्यवाही करें।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वर प्रसाद सोनवानी ने कहा कि अगर स्कूल के ऊपर या पास से हाईटेंशन लाइन जा रही है तो यह बहुत ही खतरनाक है टावर के पास सुरक्षा कवर होनी चाहिए जिससे संभावित दुर्घटना टाला जा सके मै स्वयं जाकर निरीक्षण कर उच्च अधिकारी को अवगत कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संदीपनी एकेडमी के उच्च अधिकारी महेंद्र चौबे को वर्जन के लिए कई बार फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किए तथा उनके द्वारा कभी भी फोन रिसीव नहीं किया जाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here