Home Blog सचिव व सरपंच के पुत्र द्वारा ग्रामीणों को मारने के दिए धमकी

सचिव व सरपंच के पुत्र द्वारा ग्रामीणों को मारने के दिए धमकी

0

Secretary and Sarpanch’s son threatened to kill the villagers

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

मुंगेली/ लोरमी – लोरमी क्षेत्र के वन ग्राम पंचायत खुड़िया में नाली निर्माण कार्य नही होने से बरसात के पानी पार्वती साकत पति तुलसी साकत के द्वारा बना गये प्रधानमंत्री आवास के घर के चारों तरफ व पुराने घर में लगभग 3 फीट पानी भर गया है इस की जानकारी ग्राम के सरपंच लता पति बिहारी और सचिव बेनी यादव को देने के बाद पानी निकासी के लिए 4 इंच का पाइप फिट करवाया गया है लेकिन पाइप छोटा होने के कारण व लगातार बारिश के वजह से पानी ठीक से नहीं निकल पा रहा है इससे ग्राम के पार्वती साकत पति तुलसी साकत तथा कई घरों में पानी निकासी नहीं होने के कारण पानी भर गया है इसके साथ ही बन रहे आवास मकान में पानी भरने से मकान गिरने की नौबत पर आ गया है लेकिन दूसरी बार ग्राम के सरपंच और सचिव को इसकी जानकारी देने के बाद मै क्या सभी के घरों के पास भरा पानी को निकलवाऊ तथा अपना व्यवस्था खुद कर लो कहकर बोला जाता है। ग्राम खुड़िया के सरपंच लता पति बिहारी, सचिव बेनी यादव और सरपंच के बेटा राजा को ग्रामीणों के द्वारा पानी निकासी की सुविधा तथा साफ सफाई करवा दो कहकर बोलने पर जो करना है कर लो मैं नहीं करवाउंगा करके धमकी दिया जाता है। इसकी शिकायत मंगलवार को मुंगेली जनदर्शन में किया गया है ।

पार्वती साकत पति तुलसी साकत के बताया अनुसार…..

मेरे घर में लगभग 03 फिट पानी भर गया है सरपंच (लता पति बिहारी) तथा सचिव (बेनी यादव) को अवगत कराने के बाद भी पानी निकासी हेतु जहां बड़ा दोद लगाना था वहां 4 इंच का पाईप फिट करवाया गया है चुकि पाईप का इंच छोटा होने से पानी ठीक से नही निकल पता है जिसके कारण हमारे घर में पानी का भराव होने लगा है पानी भराव होने के कारण मेरे पति के नाम पर आये आवास का मकान गिरने लगा है। एवं छोटे बच्चों के द्वारा स्कूल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सरपंच, सचिव को बोलने पर मैं क्या सभी के घर के पास भरा पानी निकालू कहकर कहा जाता है और अपना व्यवस्था खुद कर लो बोला जाता है। जो कि मेरे घर से पुष्पा गोड़ के घर तक नाली निकालने कि आवश्यकता है।

पार्वती साकत का आरोप…..

पार्वती साकत का आरोपी के अनुसार क्या वन ग्राम खुड़िया के सरपंच लता पति बिहारी व सचिन बेनी यादव के द्वारा लगाए गए 4 इंच पाइप का बिल वाउचर बढ़ा चढ़ा कर बनाया जाता है यह श्रमदान किया जाता है यह आगामी दिनों में देखने वाली बात होगी

अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशित होने के बाद क्या ग्राम खुड़िया के सरपंच लता पति बिहारी और सचिव बेनी यादव के ऊपर मुंगेली जिला कलेक्टर व जनपद पंचायत लोरमी के सीईओ द्वारा गरीब ग्रामीण पार्वती ताकत न्याय मिलेगा यह आगामी दिनों में देखने वाली बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here