Final notice issued to absent assistant teacher to appear
उत्तर बस्तर कांकेर 10 जुलाई 2025/ विकासखण्ड कोयलीबेड़ा अंतर्गत प्राथमिक शाला पी.व्ही. 47 में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव माह जुलाई 2023 से आज तक बिना सूचना के अनधिकृत रूप से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित हैं। इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। तदुपरांत विभागीय जांचकर्ता अधिकारी के द्वारा भी कार्य पर उपस्थित होने पत्र प्रेषित किया गया, किन्तु सहायक शिक्षक श्रीवास्तव विभागीय जांच में भी उपस्थित नहीं हुए। जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर द्वारा संबंधित कर्मचारी को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 15 दिवस के भीतर कार्य पर उपस्थित होने कहा गया है। निर्धारित समय तक उपस्थित नहीं होने पर नियमानुसार सेवा से पृथक किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।



