मेष राशि ।। अपने विचारों और कार्यों पर नियंत्रण रखें। संतों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। गलत संगति से बचें और समझदारी से निर्णय लें, सफलता मिलेगी। सामाजिक आयोजनों में आनंद आएगा।
वृषभ राशि ।। आपके कार्य दूसरों को प्रभावित करेंगे। दुर्घटना, चोरी या नुकसान से सावधान रहें। जोखिम लेने से बचें। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से बाधाएं दूर होंगी और कार्य सिद्ध होंगे।
मिथुन राशि ।। कार्यस्थल पर अनावश्यक तनाव हो सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। शुभ समाचार मिलेंगे और धन लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि ।। पुराने विवादों का समाधान होगा, जिससे शांति मिलेगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह राशि ।। अपनी आदतों में सुधार लाएं। परिवार के साथ समय आनंद देगा। जोखिम से बचें, नुकसान संभव है। धन प्राप्ति के योग हैं और यात्रा लाभकारी होगी।
कन्या राशि ।। पुरानी गलतियों का पछतावा हो सकता है। व्यवसाय में जोखिम न लें, खर्च बढ़ सकता है। चोरी, चोट या विवाद से सावधान रहें। दूसरों पर भरोसा करने से बचें और धैर्य रखें।
तुला राशि ।। दिन की शुरुआत उत्साहपूर्ण होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और यात्रा सफल रहेगी। धन लाभ के योग हैं, निवेश अनुकूल रहेगा। चिंताएं परेशान कर सकती हैं।
वृश्चिक राशि ।। प्रतिस्पर्धी व्यवसाय में सक्रिय रहेंगे, लेकिन कार्यशैली में बदलाव से लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी और धन संचय बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि ।। पारिवारिक तनाव से बचें और आत्म-सुधार पर ध्यान दें। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है। यात्रा लाभकारी होगी। तंत्र-मंत्र या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तीर्थयात्रा संभव है।
मकर राशि ।। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। आग, वाहन या मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। विवाद और गलत संगति से बचें। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
कुंभ राशि ।। मन को शांति मिलेगी और प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति आसान होगी। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी और वाहन सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि।। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे और संपत्ति से लाभ होगा। उन्नति के योग हैं, लेकिन शारीरिक कष्ट संभव है। निवेश से लाभ होगा। संतान से जुड़ा सुख मिल सकता है।



