मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली / लोरमी -= ग्राम पंचायत गाडाटोला ब्लॉक लोरमी के ग्रामीण पिछले 7 वर्षों से मुक्तिधाम में शेड निर्माण की माँग कर रहे हैं, लेकिन शासन और प्रशासन इस ज़रूरी सुविधा की लगातार अनदेखी कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार आवेदन और मौखिक रूप से निवेदन किया गया, फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामवासी दुर्गेश श्रीवास ने बताया कि “हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीन पर आज तक कोई निर्माण नहीं हुआ। बारिश और धूप में अंतिम संस्कार करना ग्रामीणों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि अंतिम संस्कार की गरिमा का सवाल है।” ग्रामवासियों का आरोप है कि शासन योजनाओं के प्रचार में व्यस्त है, लेकिन ज़मीनी हकीकत को नजरअंदाज किया जा रहा है। जनसुनवाई, जनदर्शन और ग्राम सभा में भी यह मुद्दा उठाया गया, फिर भी समाधान नहीं मिला। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शेड निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य हो



