Home Blog 120 किलो गांजा बरामद: उड़ीसा से राजस्थान ले जा रहे थे तस्कर,...

120 किलो गांजा बरामद: उड़ीसा से राजस्थान ले जा रहे थे तस्कर, दो गिरफ्तार

0

120 kg ganja recovered: Smugglers were taking it from Odisha to Rajasthan, two arrested

कबीरधाम। जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। चिल्फी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 120 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। ट्रक क्रमांक RJ 14 GG 9595 को रोकर तलाशी लेने पर गांजे की यह बड़ी खेप बरामद की गई।

Ro.No - 13672/156

जानकारी के अनुसार, ट्रक उड़ीसा से कोटा (राजस्थान) गांजा तस्करी के लिए रवाना हुआ था। पुलिस ने जब ट्रक की बारीकी से तलाशी ली, तो केबिन और ट्रॉली के बीच बनाए गए एक गुप्त चैंबर से 115 पैकेटों में रखा गया गांजा मिला। यह चैंबर इतनी चालाकी से तैयार किया गया था कि सामान्य जांच में गांजा पकड़ा नहीं जा सकता था।

पुलिस ने मौके से दो तस्करों अकरम खान (37 वर्ष) और पप्पु सिंग (32 वर्ष), दोनों निवासी झालावाड़, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे यह माल उड़ीसा से राजस्थान ले जा रहे थे।

मामले में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और गांजा आपूर्ति चैन की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here