Police arrested the absconding accused in fraud of Rs 1 crore.
दिनांक 13.07.2025
थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.05.2025 को प्रार्थिया अपर्णा रामटेके पिता देवेन्द्र रामटेके उम्र 26 वर्ष ठेलकाबोड आरईएस काॅलोनी कांकेर जिला कांकेर का निवासी हूं कि वर्ष 2017 मेरे पापा का क्लीनिक संतोषी मेडिकल स्टोर के काम्पलेक्स में संचालित है। आलीम खान निवासी संजय नगर मेरे पापा के क्लीनिक में अपनी पत्नि के ईलाज के लिये मेरे पापा के पास हमेशा आता जाता था। तब उनकी जान पहचान होने के कारण से वर्ष 2018 के नवम्बर माह दिनांक आज मुझे याद नहीं है आलीम खान निवासी संजयनगर ने मेरे पापा को कलकत्ता के किसी कम्पनी में स्वयं को काम करना बताकर अपना जमा राशि का दोगुना रूपया मिलने की बात बोला एवं करोडो रूपये दिलाने की बात बोलकर मेरे पापा को अपने झांसा लिया और मेरे पापा को अपने विश्वास मे लेकर पहली बार नगद दो लाख रूपये पापा के क्लीनिक से आकर मेरे पापा को अपने विश्वास मे लेकर ले गया फिर बोला कि पहले का पैसा डुब गया और मेरे पास दोबारा आया तब मैने अपने पैसा का डबल राशि पुछा तो पहले की कम्पनी मे जुड़ा था वह कम्पनी डुब गया अब मैं दुसरे कम्पनी से जुड गया हूं। इस कम्पनी ने एकदम विश्वास दिलाता हूं कि आपको पुरा पैसा मिलेगा तब मेरे पापा वर्ष 2019 के जनवरी माह से लगातार दिसम्बर माह तक लगभग मेरे पापा दस लाख रूपये दिया कभी पापा फोन पे के माध्यम से और कभी नगद क्लीनिक से आकर ले जाने लगा वर्ष 2020 में भी पुरे साल किस्तों में पैसा लेने लगा मेरे पापा अपने पैसो के बारे में पुछने लगा तो कहता था कि अभी और पैसा डालने की जरूरत है बोला तब पुरा पैसा मिलेगा कहे अनुसार उसके मोबाईल नम्बर मे प्रार्थिया ने प्रति वर्ष 2021 वर्ष 2022, वर्ष 2023 वर्ष 2024 से अब तक 75 लाख रूपये मेरे एवं मेरे पापा के खाता से आन लाईन एवं कुछ नगद दिये और कुछ आलिम खान के खाता में डाले है जब मेरे पापा अब मेरा पैसा वापस करो कहने लगा तो बस दो चार दिनो मे आपका पैसा आ जायेगा बोलने लगा और मेरा लगभग नगदी एवं आनलाईन, खाते में डाले गये पैसो का कुल रकम 01 करोड़ रूपये है। आलीम खान के द्वारा पैसा दुगुना करने का लालच देकर अपने झासे मे लेकर करीबन एक करोड रूपये का धोखाधडी किया है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्र.148/25 धारा-420 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कांकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की सघनता से पता साजी की जा रही थी। प्रकरण में प्रार्थिया एवं उसके पिता के द्वारा आरोपी के सहयोगी डीलक्स मरकाम के खाता में आरोपी अलीम खान द्वारा कहने पर नगद एवं आॅनलाईन रकम 23 लाख रूपये ट्रान्सफर किया गया है। आरोपी अलीम खान,डीलक्स मरकाम अपराध दिनांक से फरार होने पर पता साजी की जा रही थी कि मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी डीलक्स मरकाम अपने निवास ग्राम चिपरेल में है। जिसे तत्काल थाना से टीम रवाना कर घर पर दबिश देकर आरोपी डीलक्स मरकाम को अभिरक्षा में लिया गया। आरेापी द्वारा आॅनलाईन ट्रान्सेक्शन में उपयोग किये गये मोबाईल को जप्त किया गया है। वजह सबूत के गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 13.07.2025 को आरोपी डीलक्स मरकाम पिता रज्जू सिंह मरकाम उम्र 35 वर्ष पता ग्राम चिपरेल आवासपारा थाना केशकाल जिला कोण्डागांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। फरार आरोपी अलीम खान का पता तलाश किया जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि भुनेश्वरी भगत, आरक्षक ओमकार, आरक्षक वयंत सरोज, एवं महिला आर. सविता नाग व पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।



