Home Blog अज्ञात चोरों ने श्याम मंदिर का तोड़ा ताला, लाखों की चोरी …...

अज्ञात चोरों ने श्याम मंदिर का तोड़ा ताला, लाखों की चोरी … जांच में जुटी पुलिस

0

Unknown thieves broke the lock of Shyam Mandir, stole lakhs… Police busy in investigation

रायगढ़ ।कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मेन गेट समेत दो-तीन अन्य ताले तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरी की यह घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Ro.No - 13672/156

आज सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मेन गेट का ताला टूटा हुआ पाया। मंदिर के अंदर श्याम बाबा के गले का सोने का हार, तीन सोने के छत्तर, पुजारी के डेढ़ लाख रुपये नकद और दान पेटी में रखी नकदी चोरी होने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और सीएसपी डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here