On the first Monday of Sawan, a huge crowd of devotees performed Jalabhishek on the huge Bhufod Shiv Linga of village Hirri
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी के निकट ग्राम हिर्री में लीलागर
नदी के तट पर विशाल भू फोड़ शिवलिंग मंदिर में स्थित है। इस मंदिर में बड़ी संख्या के साथ श्रद्धालुओं ने लीलागर नदी से जल भरकर जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी कहा जाता है कि श्रद्धा के साथ इस भू फोड महादेव पर जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। गांव के वरिष्ठ नागरिक गोवर्धन प्रसाद साहू
ने बताया कि शिव महा पुराण कथा को सुनकर लोगों में अत्यधिकश्रद्धा भक्ति बढ़ी है, बड़ी सख्या में नवजवान युवक ,युवती , बूढ़े ,बच्चे जलाभिषेक करने इस मंदिर में आते है । भोलेनाथ का दर्शन करने और जलाभिषेक करने दूर दूर से भक्तगण आते हैं जिसमें परसदा , आरसमेटा, रिसदा, देवगांव मस्तूरी किरारी तथा अन्य ग्राम के लोग
जलाभिषेक करने आये थे।
शिव मंदिर मे प्रति दिन शायम काल रामायण कीर्तन भजन किया जाता है।




