Home छत्तीसगढ़ 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफतार मालखरौदा पुलिस...

30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफतार मालखरौदा पुलिस की कार्यवाही….

0

 

 

Ro.No - 13672/156

 

सक्ती/ मालखरौदा थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* एम . आर. आहिरे एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह जिला सक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिया गया है जिसके परिपालन में दिनांक 04.02.2023 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोरखापली में उपरोक्त नाम आरोपी – (01) भुनेश्वर कुर्रे पिता दुजराम कुर्रे उम्र 36 साल, (02) रमेश कुर्रे पिता मंगल सिंह कुर्रे उम्र 27 साल दोनो निवासी ग्राम गोरखापाली, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती (छ.ग.)
दोनों आरोपी के द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए ग्राम मोहंदीकला की ओर जा रहा है की सूचना पर हमराह स्टाप के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां पर दोनो आरोपीगण के कब्जे से 5–5 लीटर क्षमता वाली पीले रंग के 06 नग प्लास्टिक जरिकेन में कुल 30 लीटर हाथ भटठी का कच्ची महुआ शराब भरी हुई किमती 3000 रूपये का मिला जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर गवाहों के समक्ष के समक्ष आरोपीगण के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर मौके पर शीलबंद किया गया आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोपीगण को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान. न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी के निर्देशन में ,प्र.आर. चित्रांगद चंद्रा, प्र.आर. अय्यूब खान आर. डमरू गबेल , दीपेंद्र मधुकर , महेंद्र कवर, राधे टंडन, वीरेंद्र सांडिल्य , रमाधर रात्रे , सैलेंद्र देवांगन का योगदान रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here