Home Blog छुरा नगर पंचायत ने स्वच्छता में मारी बाज़ी, राष्ट्रीय स्तर पर टॉप...

छुरा नगर पंचायत ने स्वच्छता में मारी बाज़ी, राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 में शामिल

0

Chhura Nagar Panchayat excels in cleanliness, included in top 10 at national level

छुरा – छत्तीसगढ़ का एक छोटा नगर पंचायत छुरा ने स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर 2035 शहरों में 10वीं रैंक और राज्य स्तर पर 123 नगरीय निकायों में 15वीं रैंक प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल नगरवासियों के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणा है।

Ro.No - 13672/156

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जारी इस रिपोर्ट के अनुसार, छुरा नगर पंचायत जिसमें कुल 15 वार्ड शामिल हैं और जनसंख्या 6,095 है।

छुरा को स्वच्छता के मापदंडों पर ODF++ प्रमाणन प्राप्त है, जो यह दर्शाता है कि नगर खुले में शौच से मुक्त होने के साथ-साथ स्वच्छता की उच्च श्रेणी में शामिल है। साथ ही GFC स्टार रेटिंग में छुरा को 3 स्टार प्राप्त हुए हैं,जो ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

आंकड़ों से स्पष्ट है कि छुरा नगर पंचायत ने राज्य और राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और नागरिक सहभागिता जैसे क्षेत्रों में यह नगर पंचायत तेजी से उभर रही है।

✨ क्या कहता है यह प्रदर्शन✨

यह रैंकिंग और स्कोर नगर पंचायत प्रशासन, सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता स्वयंसेवकों और नागरिकों के सामूहिक प्रयास का प्रमाण है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि छोटे शहर भी इच्छाशक्ति और योजनाबद्ध कार्य से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
छुरा का यह प्रदर्शन निश्चित ही अन्य नगर निकायों के लिए एक प्रेरणा है और उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह नगर और भी ऊँचाइयों को छुएगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया आभार

नगर पंचायत हुरा में दैनिक सफाई व्यवस्था रोड, नाली, गली-मोहल्ला तथा मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत डोर टू डोर सूरवा एव गीला कचरा कलेक्शन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कचरों का पृथकीकरण,नगर को स्वच्छ बनाये रखने हेतु नागरिकों में जागरुकता लाने से ही संभव हुआ है । नगर पंचायत छुरा को इस स्तर पर रैंक आने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी छुरा द्वारा समस्त नागरिकों तथा कर्मचारीयों का अभार व्यक्त किया और कहा कि नगर को नम्बर 1 रैंक लाने के लिए सतत प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here