Home Blog भाजपा महिला मोर्चा जवानों को भेज रही रक्षा सूत्र

भाजपा महिला मोर्चा जवानों को भेज रही रक्षा सूत्र

0

BJP Mahila Morcha is sending protective thread to soldiers

कांकेर। ऑपरेशन सिंदूर रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत कांकेर जिला महिला मोर्चा द्वारा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार जिले के सभी क्षेत्रों से रक्षा सूत्र के रूप में 50008 राखी जिले के बहनों से इकट्ठा करके हमारे देश के सैनिकों के लिए भेजी जा रही है । यह रक्षा सूत्र 20 जुलाई को रायपुर में रैली निकालकर संबंधित उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी ।
विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत पूरे देश मे यह रक्षा सूत्र कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे देश भर से रक्षा सूत्र के रूप में बहनों से राखी इकट्ठा करके देश की रक्षा में तैनात हमारे वीर जवानों को भेजी जा रही है ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्रीद्वय दिलीप जायसवाल, बृजेश चौहान, राजा देवनानी, टेकेश्वर जैन, संजय सिन्हा, विजयलक्ष्मी कौशिक, अनीता सोनी, चित्ररेखा जैन, उगेशवरी उईके, सरिता यादव, अंजू नेगी ,मीरा सलाम, सरिता जोशी, रामशिला साहू , खुशी जोतवानी, शकुंतला नरेटी आदि उपस्थित रहे ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here