Home Blog जिले की महिला अधिकारियों ने भी देश के वीर जवानों के लिए...

जिले की महिला अधिकारियों ने भी देश के वीर जवानों के लिए भेजे रक्षासूत्र

0

The women officers of the district also sent Raksha Sutras for the brave soldiers of the country

उत्तर बस्तर कांकेर 18 जुलाई 2025/ जिले की महिला अधिकारियों ने देश की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों के सम्मान में एक विशेष पहल करते हुए उन्हें रक्षासूत्र (राखी) भेजकर अपने स्नेह और आभार का संदेश प्रेषित किया। इस भावनात्मक पहल में डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यू, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती क्षमा शर्मा तथा जिला कोषालय अधिकारी श्रीमति रेणु सोनबेर ने सहभागिता निभाई।
महिला अधिकारियों ने देश की सीमा पर डटे सैनिकों के लिए रक्षासूत्र भेज कर यह संदेश दिया है कि पूरा देश उनके साथ है। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि देश के सैनिक सीमाओं पर दिन-रात देश की रक्षा करते हैं, यह रक्षासूत्र हमारी भावनाओं, सम्मान और एकता का प्रतीक है। यह छोटा-सा प्रयास, हमारे सच्चे रक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है। इस प्रेरणादायी पहल ने जिले में एक सकारात्मक संदेश फैलाया है और नागरिकों को भी देशसेवा में जुटे जवानों के लिए भावनात्मक जुड़ाव की भावना से प्रेरित किया है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here