Bharatiya Janata Party Backward Class Front District Kanker meeting concluded
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अलबेलापारा कांकेर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कांकेर कि बैठक रखी गई जहा 29 जुलाई को संभाग स्तरीय वृहद सम्मेलन का आयोजन किया जाना है इस विषय को लेकर चर्चा कि गई जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिन्हा ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए सम्मेलन कि मुख्य विषय कि जानकारी देते हुए सफल बनाने का अपील किया प्रदेश महामंत्री टेकेश्वर जैन ने विषय रखते हुए कहा कि एक देश एक चुनाव, जाति जनगणना से पिछड़ा वर्ग को होने वाले लाभ, एक पेड़ मां के नाम ऐसे विषय को लेकर यहा सम्मेलन किया जाना है जिसकी रूप रेखा आज तैयार करना है भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम है इसे सफल बनाने के लिए सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता अपना योगदान देंगे और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लगे क्योंकि इस सम्मेलन में प्रदेश के पदाधिकारी व मंत्री भी शामिल होंगे बैठक को संबोधित करते हुए कांकेर विधानसभा के विधायक आशाराम नेताम जी ने कहा कि कांकेर मे पिछड़ा वर्ग का बड़ा सम्मेलन होना हमारे लिए गौरव कि बात है इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में लग जाये और सरकार कि जाति जनगणना, एक पेड़ मां के नाम, व पिछड़ा वर्ग को जनगणना से होने वाले लाभ को जन जन तक पहुंचाये बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल व आभार जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने किया
बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह, कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, मंत्री अनूप राठौर, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, मनोहर यादव, पीयुष कश्यप, हेम मंडावी, ओम प्रकाश साहू, कमलेश उसेंडी, महेश उइके, महामंत्री गिरधर यादव, डा. देवेन्द्र साहू, रवि तिवारी, हेमन्त यादव, परमानन्द साहू, मनोज जैन, व्दारका प्रसाद साहू, राजेश कलिहारी, रघुनंदन साहू, गौतम उइके, ईश्वर कावड़े, उत्तम जैन, जितेश्लरी सिन्हा, सुषमा गंजीर, अंजु नेगी, बृजमोहन तिवारी, सपन श्रीवास्तव, सलिम मेमन, उमा शंकर जैन, सुदामा यादव, धनेश यादव, शंकर यादव, महावीर सिन्हा, रूखदेव यादव, संतोष नाहर, घनेन्द्र सिंह ठाकुर, करण निर्मलकर व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



