धोबनी — ग्राम पंचायत ढनढनी में रविवार को पेयजल संकट गहरा गया जब बिजली विभाग द्वारा सात घंटे की बिजली कटौती की गई। गाँव में पहले से ही चार हैंडपंप खराब अवस्था में हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
स्थानीय निवासी जीवन साहू ने बताया कि, “अगर हैंडपंप सही अवस्था में होते, तो बिजली कटौती के बावजूद गाँव में पानी की समस्या नहीं होती।”
Ro.No - 13672/156
ग्रामीणों ने पंचायत से मांग की है कि पांचों हैंड पम्प को जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।



