Home छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री के माता कौशल्या देवी महिला महाधिवेशन में शामिल

वित्त मंत्री के माता कौशल्या देवी महिला महाधिवेशन में शामिल

0

पुसौर
प्रदेष ही नहीं बल्कि समुचे देष में महिलाओं को आगे बढाने के नियत से जहां प्रत्येक जगहों में आरक्षण दिया जा रहा है वहीं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने ग्रामीण महिलाओं को जोडते हुये तरह तरह के योजनायें लाये जा रहे हैं इसलिये प्रत्येक गांव में दर्जनों महिला समुह है और ब्लाक स्तर में इनकी संख्या हजारों की संख्या में हो सकती है जो योजनाओं का अमल कर आत्म निर्भर बनते जा रही है इस तारतम्य में इनके लिये एक महाधिवेषन आयोजित करने 5 फरवरी का दिन नियत की गई है इसी कडी में बिते दिनांक को पुसौर जनपद के सीईओ अभिशेक बनर्जी एवं बिहान प्रमुख छाया ईष्वर व जनपद से जुडे सभी लोगों के सम्यक प्रयास से एक वृहद महिला महाधिवेषन आयोजित हुआ जिसमें प्रदेष के वित्तमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाष चैधरी जी के माता श्रीमती कौषल्या चैधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही साथ ही अन्य जिला अधिकारियों के साथ सहायक जिला पंचायत सीईओ महेष पटेल भी उपस्थित रहे। जानकारी के मुताविक उक्त कार्यक्रम लगभग 9 बजे प्रारंभ हो गया जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्रीमती कौषल्या देवी जी ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया वहीं बनिता थनापति द्वारा सरस्वती वंदना का सस्वर गायन किया। इस बिच अधिवेषन के उद्येश्य को कोट करते हुये महेष पटेल ने महतारी वंदना, राषन कार्ड का नवीनीकरण सहित अन्य बिन्दुओं पर प्रकाष डाला। इसी तरह तरूणी प्रधान, वर्शा वर्मा, मोनिका, वकील मधुलता पटेल, बैक मेनेजर मिली कुमारी, प्रभारी परियोजना अधिकारी पी चैहान, षिक्षिका रजिता महाणा, कृशि विभाग के षैला पाण्डेय सहित कई लोगों के उदबोधन के पष्चात् मुख्य अतिथि की आसंदी से कौषल्या चैधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को अधिवेषन की बधाई व षुभकामना देते हुये कहा कि परिवार हो या उसके बाहर प्रत्येक काम इमानदारी से करें और अपने प्रत्येक दिनचर्या में एक लक्ष्य जरूर षामिल करें निष्चित ही आपको सफलता मिलेगी। उदबोधनों के बीच बीच में एकल नृत्य, व सामुहिक नृत्य के साथ नाटक एवं रिमिक्स डांस भी होते रहे ताकि कार्यक्रम में समरसता बनी रहे। कार्यक्रम में सभी महिलाओं की समान सहभागिता बनी रहे इस आषय से गेट में 2 एमटी तैनात खडे रहे ताकि कोई कार्यक्रम को छोडकर न जा सके। बिते वर्श के महाधिवेषन तात्कालीन सीईओ महेष पटेल के दिषा निर्देष में आये हुये लोगों को डालमा भात की व्यवस्था दी गई इस वर्श भी इसी तरह डालमा भात जनपद के टीम द्वारा परोसा गया। अधिवेषन स्थल से 50-50 की संख्या में लोग आते गये और इस प्रकार क्रमषः सभी ने भरपेट भोजन भी कर लिया और अधिवेषन भी चलता रहा। कुछ समय और चलने के बाद सभी ने आपस में रंगोली खेली और एक दुसरे को षुभकामनाएं देते हुये गुलाल भी लगाया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य अंष यह है कि उपस्थित महिलायें अपने अपने क्षेत्र में चल रहे आसामाजिक कार्यो का साझा किया, षासकीय योजनाओं के अमल के दिषा में तरकीब सोचे गये और इसी बीच आपसी वैचारिक आदान प्रदान करते हुये उत्सव भी मनायें।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here