मुंगेली जिला से हरजीत कुमार भास्कर की रिपोर्ट
= कुल 103 गुम महिला/पुरूषों एवं बालक/बालिकाओं को किया गया दस्तयाब।
मुंगेली – नये वर्ष में जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जिले में गुम हुए महिला/पुरूषो, बालक/बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया गया। जिसके लिये जिले में गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिये दिनांक 01.01.2024 से 31.01.2024 तक विशेष अभियान चलाया गया। दस्तयाबी हेतु प्रत्येक थाना चौकी से सहायक उपनिरिक्षक ,प्रधान आरक्षक, आरक्षक की टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा कुल 103 गुम इंसानो को दस्तायाब किया गया है। जिसमें थाना मुंगेली द्वारा 20 महिला, 07 पुरूष एवं 02 नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है। इसी प्रकार थाना लोरमी द्वारा 12 महिला, 05 पुरूष एवं 03 नाबालिग बालक/बालिकाओं, थाना पथरिया द्वारा 06 महिला, 03 पुरूष एवं 01 नाबालिग बालक/बालिका, थाना जरहागांव द्वारा 03 महिला, 01 पुरूष एवं 02 नाबालिग बालक/बालिका, थाना लालपुर द्वारा 07 महिला, 01 पुरूष एवं 02 नाबालिग बालक/बालिका, थाना फास्टरपुर द्वारा 04 महिला, 01 पुरूष, एवं 02 नाबालिग बालक/बालिका, थाना सरगांव द्वारा 06 महिला एवं 02 पुरूष, थाना चिल्फी द्वारा 09 महिला एवं 01 नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है।



