Home Blog सरिया के अधिवक्ता प्रदीप पंडा को मिली नोटरी की जिम्मेदारी, क्षेत्र में...

सरिया के अधिवक्ता प्रदीप पंडा को मिली नोटरी की जिम्मेदारी, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

0

Advocate Pradeep Panda of Sariya got the responsibility of notary, there is an atmosphere of joy in the area

रायगढ़ ।(सारंगढ़-बिलाईगढ़)। कानूनी सेवा में अपनी निष्कलंक छवि और समर्पित कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पंडा को राज्य शासन ने सरिया क्षेत्र के लिए नोटरी पद पर नियुक्त किया है। इस सम्मानजनक नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।

Ro.No - 13672/156

श्री पंडा न्यायिक क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय हैं और उन्होंने अपने ज्ञान, अनुभव व पारदर्शिता से लोगों के बीच विशिष्ट स्थान बनाया है। वे सिर्फ एक कुशल विधिक सलाहकार ही नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी हैं।

राज्य शासन ने उनकी योग्यता, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति उनकी सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित दायित्व सौंपा है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों को अब विधिक प्रक्रिया से जुड़े कार्यों के लिए एक अनुभवी व सुलभ सहयोगी मिल गया है।

यह उपलब्धि न केवल श्री पंडा के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ती है, बल्कि सरिया तहसील के लिए भी यह एक सम्मानजनक अवसर है।
अधिवक्ता संघ, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने श्री पंडा को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here