There is no age limit especially for education, can pass LLB exam at the age of 72 years.
कांकेर:- कहते हैं कि सीखने पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती इस कहावत को चरितार्थ किया है कांकेर शहर के सुभाष वार्ड निवासी सेवानिवृत्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एन. एल. पचबीये ने इस दौरान एन. एल. पचबीये ने बताया कि 2017 में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होने भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर के प्राध्यापक विजय कुमार रामटेके से प्रोत्साहित होकर 2022 में विधि संकाय में नियमित छात्र के रूप में प्रवेश लिया और 2025 में 72 साल की उम्र में एल. एल. बी. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया उन्होने आगे बताया कि शिक्षा के प्रति उनकी बचपन से ही रुचि थी परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी फिर भी बीड़ी बनाकर मजदूरी करके हायर सेकंडरी तक की पढ़ाई पूरी किया अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपनी कालेज की पढ़ाई पूरी किया 1979 में अर्थ शास्त्र विषय में एम.ए. पास किया उसी साल शिक्षक के पद पर उनकी नौकरी लगी समय समय पर पदोन्नति भी हुई प्राचार्य पद पर रहते हुए उन्होने समाजशास्त्र, लोकप्रशासन, राजनीति दर्शन, शास्त्र मनोविज्ञान, लिंगविस्टीक और हिन्दी साहित्य सहित कुल 8 विषयों में एम. ए. पास किया वे कांकेर कोण्डागाव नारायणपुर जिले के 6 विकास खण्डों में खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे वही इस सफलता के लिए उनके पारिवारिक सदस्य तथा मित्र जनो ने ढेर सारी बधाईयां दी।



