उत्तर बस्तर कांकेर 24 जुलाई 2025 / महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बालगृह (बालिका) सिंगारभाट कांकेर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम, जामुन, पपीता, चीकू सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे रोपे गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन ने बालगृह में निवासरत बालिकाओं और स्टाफ को वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने सभी को पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और मातृ-सम्मान की भावना को एक साथ जोड़ते हुए सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को अपनी माँ के नाम समर्पित कर उसकी तरह उसकी देखभाल की जाएगी।
इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अनुकूल पाण्डेय, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती बुलबुल वैद, सदस्य श्री सोमदत्त पटेल, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती हेमलता वैष्णव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया, बालगृह का स्टाफ एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।



