Home Blog भारत में उल्लू, ऑल्ट बालाजी सहित कई OTT प्लेटफॉर्म्स बैन, सरकार का...

भारत में उल्लू, ऑल्ट बालाजी सहित कई OTT प्लेटफॉर्म्स बैन, सरकार का अश्लील कंटेंट पर कड़ा एक्शन

0

केंद्र सरकार ने सॉफ्ट पोर्न कंटेंट पर सख्त कार्रवाई करते हुए उल्लू (Ullu), एएलटीटी (ALTT), देसीफ्लिक्स (DesiFlix) और बिग शॉट्स (Big Shots) जैसे कई ओवर-द-टॉप (OTT) ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

नोटिफिकेशन में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे देशभर में सॉफ्ट पोर्न कंटेंट दिखाने वाली ऐसी 25 वेबसाइट्स को तुरंत ब्लॉक करें। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये प्लेटफॉर्म आईटी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए हैं, क्योंकि वे अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण कर रहे थे।

Ro.No - 13672/156

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इन ऐप्स के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं कि वे ‘इरॉटिक वेब सीरीज’ की आड़ में वयस्क (एडल्ट) कंटेंट परोस रहे थे, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

 

कौन-कौन से ऐप हुए बैन?

  • आल्ट -ALTT
  • उल्लू -ULLU
  • बिग शॉट्स ऐप -Big Shots app
  • देशीफ्लिक्स -Desiflix
  • बूमेक्स -Boomex
  • नवरस लाइट -Navarasa Lite
  • गुलाब ऐप -Gulab app
  • कंगन ऐप -Kangan app
  • बुल ऐप -Bull app
  • जलवा ऐपा -Jalva app
  • वाओ एंटरटेनमेंट -Wow Entertainment
  • लुक एंटरटेनमेंट -Look Entertainment
  • हिटप्राइम -Hitprime
  • फेनियो -Feneo
  • शोएक्स -ShowX
  • सोल टॉकीज -Sol Talkies
  • अड्डा टीवी -Adda TV
  • हॉटएक्स वीआईपी -HotX VIP
  • हलचल ऐप -Hulchul app
  • मूडएक्स -MoodX
  • नियानएक्स वीआईपी -NeonX VIP
  • फ्यूजी -Fugi
  • मोजीफ्लिक्स -Mojflix
  • ट्राईफ्लिक्स -Triflicks

क्यों लगाया बैन?

मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग के मुताबिक, बैन की गई सभी ऐप्स और वेबसाइट्स पोनोग्राफिक कंटेंट समेत आपत्तिजनक ऐड दिखाते हैं। ऐसे में ये आईटी एक्ट, 2000 के सेक्शन 67 और सेक्शन 67ए, भारतीय न्याय संहिता, 2023 के सेक्शन 294 और इनडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन (प्रॉहिबिशन) एक्ट, 1986 के सेक्शन 4 समेत कई नियमों का उल्लंघन करते हैं। यही कारण है कि इन पर बैन लगाया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here