Home Blog सहायक शिक्षकों के काउंसिलिंग हेतु जांच टीम गठित

सहायक शिक्षकों के काउंसिलिंग हेतु जांच टीम गठित

0

Investigation team formed for counseling of assistant teachers

युक्तियुक्तकरण मामले में संयुक्त संचालक ने लिया संज्ञान

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 25 जुलाई 2025/बस्तर संभाग जगदलपुर संयुक्त संचालक शिक्षा श्री राकेश पाण्डेय का प्रवास के दौरान जिला शिक्षा कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक प्राथ. शाला में पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण करने की जानकारी लेने तथा पदोन्नति के संबंध में समस्त दस्तावेजो का अवलोकन किया। परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि प्रा. शाला के सहायक शिक्षको का प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर काउंसिलिग के माध्यम से 265 सहायक शिक्षकों की पदस्थापना की गई। शेष ने काउंसलिंग में भाग लेने से इंकार किया, तत्पश्चात द्वितीय काउंसलिग के माध्यम से 55 सहायक शिक्षको की पदस्थाना की गई। साथ ही प्रथम एवं द्वितीय काउंसलिंग में कुछ शिक्षको के द्वारा असहमति व्यक्त की गई और अनुपस्थित रहे शिक्षको का पृथक-पृथक आदेश जारी करते हुए पदस्थापना की गई है एवं कुछ शिक्षको के पदस्थापना आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए पदस्थापना स्थान परिवर्तन किया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा शासन के निर्देश की अवहेलना किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त संशोधन सूची में परिवर्तित स्थान हेतु जारी आदेश को वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी को निरस्त करते हुए शाखा लिपिक को स्पष्टीकरण जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। संयुक्त संचालक द्वारा उक्त परिपेक्ष्य में उपसंचालक स्तर के अधिकारी से जांच करने हेतु दल का गठन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here