The body of the deceased Shri Rathore was taken out for postmortem
उत्तर बस्तर कांकेर, 28 जुलाई 2025/ जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम जामगांव, इंदिरा आवासपारा निवासी श्री सोमलाल राठौर (40 वर्षीय) की गत 26 जुलाई की रात में मृत्यु हो गई थी, जिसके उपरांत मृतक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार अगले दिन 27 जुलाई को कर दिया गया था। मृतक के भाई श्री भुनेश्वर राठौर द्वारा उनकी मृत्यु पर आशंका जाहिर करते हुए कथित तौर पर अपने भाई की हत्या होने का संदेह व्यक्त करते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कांकेर से मामले की जांच करने की मांग की गई थी। उक्त मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रकरण को संज्ञान में लेकर मृतक श्री सोमलाल राठौर के दफन किए शव को विधिवत् पोस्टमॉर्टम कराए जाने हेतु आज पुलिस की सुरक्षा के बीच अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) कांकेर की उपस्थिति में बाहर निकाला गया। मृतक के भाई की मांग अनुसार शव को निकालकर विधिवत् पंचनामा किया गया तथा डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस विभाग टीम मौजूद रही।



