Blast in firecracker factory: Congress formed investigation committee, instructions to submit report in three days, PM Modi expressed grief
आज सुबह हरदा के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ने शहर में भयानक तबाही फैलाई है। जहां एक तरफ बीजेपी ने इस मामले को लेकर जांच कमेटी गठित की है तो अब कांग्रेस ने भी हरदा हादसे को लेकर कमेटी गठित की है। इस कमेटी की अध्यक्षता हरदा विधायक रामकिशोर दोगने करेंगे। जांच समिति को तीन दिवस में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने जांच कमेटी गठित की है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हरदा हादसे की जांच के लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया हैं। टीम की कमान अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को सौंपी गई हैं। इस टीम में एक अन्य अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, संजय दुबे, नीरज मंडलोई और अरविंद कुमार सहित आलोर रंजन को शामिल किया गया हैं।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताया दुख, कहा- सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है
इस भयानक धमाके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ब्लास्ट की आवाज साफ सुनी जा सकती है। बता दें कि यह पूरी घटना हरदा जिले के बैरागढ़ नामक जगह पर मगरदा रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री की है। फिलहाल प्रशासन के द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना में मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
जांच के आदेश, गृह सचिव करेंगे जांच
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घटना दुखद है। सरकार पूरी मुस्तैदी से बचाव एवं राहत कार्यों में लगी है। प्रति परिवार चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। जांच के आदेश दिए गए हैं। गृह सचिव खुद जांच कर मुझे रिपोर्ट सौंपेंगे। इसमें दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच समिति में
ब्लास्ट होने का सिलसिला थम नहीं रहा था, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुए। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। आग लगने के समय 30 से अधिक मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घायलों और मृतकों में बच्चों और महिलाओं के होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह पटाखा फैक्ट्री राजू अग्रवाल की है। ब्लास्ट इतने भीषण थे कि आसपास के मकान गिर गए।
प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द तंदुरूस्त हो जाएंगे। स्थानीय प्रशासन सबको मदद पहुंचा रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से प्रत्येक मृतक के रिश्तेदार को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
कांग्रेस ने भी बनाई जांच समिति
हरदा हादसे को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने हरदा विधायक रामकिशोर दोगने के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। इस समिति में टिमरनी विधायक अभिजीत शाह भी शामिल रहेंगे। यह समिति बैरागढ़ मगरधा रोड स्थित फैक्ट्री में विस्फोट होने से जन-धन की हानि की जांच करेगी और तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
शिवराज, पटेल समेत कई नेताओं ने जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरदा हादसे पर दुख जताया है। साथ ही हादसे में फंसे सभी नागरिकों की कुशलता और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। इसी तरह मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि हरदा की हृदयविदारक घटना ने भीतर तक झकझोर दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है पीड़ित परिवारों और घायलों को दुख सहने की शक्ति दें। प्रभु मृतकों को चरणों में स्थान दें। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि घटना बड़ी ही हृदय विदारक है। सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। घायलों को लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर के साथ सेना की मदद ली जा रही है। समूची घटना पर मुख्यमंत्री स्वयं नजर रखे हुए हैं।




