Home Blog विश्व बाघ दिवस पर इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में चित्रकला, क्विज व वृक्षारोपण...

विश्व बाघ दिवस पर इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में चित्रकला, क्विज व वृक्षारोपण कार्यक्रम

0

Painting, quiz and tree planting program in Indravati Tiger Reserve on World Tiger Day

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – विश्व बाघ दिवस के अवसर पर इन्द्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर में मंगलवार को चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, “प्लास्टिक मुक्त” अभियान और वृक्षारोपण जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोदकपाल स्थित वन परिक्षेत्र (बफर) परिसर में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को बाघों की घटती संख्या, उनके आवास की रक्षा तथा जैव विविधता में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना था।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर जनप्रतिनिधि जानकी कोरसा, अध्यक्ष, जिला पंचायत बीजापुर, तथा मिथियश कुजूर, जिला पंचायत सदस्य, ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उप निदेशक, इन्द्रावती टाइगर रिजर्व संदीप बल्गा ने आयोजन का नेतृत्व किया।

एक पेड़ माँ के नाम

वृक्षारोपण के दौरान“एक पेड़ माँ के नाम”अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए। आयोजकों ने बताया कि यह पहल बच्चों में प्रकृति और परिवार–दोनों के प्रति संवेदनशीलता जगाने का प्रयास है।

प्रतिभागियों का सम्मान

चित्रकला व क्विज़ में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं, टाइगर रेस्क्यू टीम तथा पेट्रोलिंग गार्ड के सदस्यों को प्रमाण पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

वन्यजीव संरक्षण पर फिल्म प्रदर्शित

समापन सत्र में विद्यार्थियों के लिए बाघ संरक्षण पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से मानव-बाघ संघर्ष कम करने के उपाय, संरक्षित क्षेत्र के नियम और बाघों के पारिस्थितिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

उप निदेशक संदीप बल्गा ने कहा, स्थानीय समुदाय की भागीदारी के बिना बाघ संरक्षण संभव नहीं है। आज के कार्यक्रम से जो संदेश जाएगा, वह आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here