Home Blog छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

0

जशपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर आए इन हल्के झटकों को लोगों ने साफ महसूस किया।

जानकारी के अनुसार, लगभग 4 से 5 सेकंड तक घरों में रखे बर्तन खनकते रहे और दरवाजे-खिड़कियां हिलती रहीं। झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

Ro.No - 13672/156

हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। कई लोग देर तक सावधानी के तौर पर घर के बाहर ही खड़े रहे। प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय लोग सतर्क हैं और सावधानी बरत रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here