Major reshuffle in Forest Department – Transfer orders of 108 officers and employees issued, see the list….
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आज अहम प्रशासनिक कदम उठाते हुए लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों का व्यापक तबादला कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सहायक वन संरक्षक संवर्ग के 41 अधिकारी और 67 वन क्षेत्रपालों का स्थानांतरण किया गया है।
Ro.No - 13848/159
यह तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदस्थापन स्थलों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विभागीय कार्य संचालन को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।



