बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – विशेष प्रतिनिधि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय बीजापुर में लम्बे समय तक सेवा देने वाले एक वरिष्ठ कर्मचारी आज दिनांक 31 जुलाई को 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 29 वर्षों तक चुनाव पर्यवेक्षक के पद पर ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्य परायणता के साथ कार्य किया। इस अवसर पर संबित मिश्रा, कलेक्टर एवं जिलाधिकारी, बीजापुर तथा श्री एन.पी. गाबेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीजापुर द्वारा उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पेंशन प्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्ति समारोह में कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके समर्पण एवं अनुकरणीय सेवाभाव को सराहा।
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उनकी सेवाओं ने जिले की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान की और निष्पक्ष चुनाव संपादन में अहम भूमिका निभाई। उनके अनुभव और कार्यशैली हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।



