Home Blog पुलिस की विज्ञप्ति और पब्लिक के सवाल,,,,

पुलिस की विज्ञप्ति और पब्लिक के सवाल,,,,

0

Police press release and public’s questions,,,,

काँकेर । कांकेर पुलिस द्वारा अपराधियों पर की जाने वाली कार्यवाही संबंधी प्रेस विज्ञप्ति जारी होती रहती है जिसे अपने निष्पक्ष नीति के तहत पत्रकार गण प्रकाशित भी करते हैं। किंतु देखा जा रहा है कि प्रेस विज्ञप्ति से पब्लिक का ओपिनियन कुछ अलग ही रहता है हम हम कांकेर की पब्लिक के सामूहिक विचार भी प्रकाशित कर रहे हैं आशा की जाती है कि पुलिस प्रशासन इस पर भी कुछ ध्यान देगा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति निम्नांकित है:–
,,,,,,,,,,

Ro.No - 13672/156

 शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के क्रम में अवैध गतिविधियों में संलिप्त 12 आरोपीगणों पर सख्त कार्यवाही

 *लोक स्थानों के आस-पास अड्डेबाज़ी करने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी कार्यवाही
*
शहर में नशेड़ी,गंजेड़ी,शराबीयों एवं जुआड़ीयों पर लगातार कार्यवाही
*
 पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं पैदल गस्त कर तथा मुखबिर तैनात कार अवैध कार्यों में शामिल लोगों पर सतत निगरानी.
 कांकेर शहर के शीतला पारा टिकरापारा, भवानी चैंक, बरदेभांट, कृषि मंडी, सिंगारभाठ एवं अन्य स्थलों में अड्डेबाज़ों व अवैध गतिविधियों में संलिप्त असमाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही।

-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर नशेड़ी, गजेडियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर के कड़ी सुरक्षा के दौरान दिनांक 30.07.2025 को जरिये मोबाईल फोन के सूचना पर शहर के मोहल्लों भंडारीपारा, मनकेशरी, गोविन्दपुर, आमापारा भवानी चैंक, संजय नगर, एम.जी.वार्ड एवं टिकरापारा में सूचना पर एक्शन लेकर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर रेड कार्यवाही कर आरोपीगण 1.कमलेश पटेल पिता सखाराम पटेल उम्र 39 वर्ष पता मनकेशरी कांकेर 2. रामस्वरूप यादव पिता राम गोपाल यादव उम्र 50 वर्ष पता मनकेशरी कांकेर 3.गिरधारी प्रधान पिता स्व. राम प्रसाद उम्र 38 वर्ष पता भंडारीपारा कांकेर 4. बबलू शोरी पिता राम साय सोरी उम्र 20 वर्ष पता अघननगर कांकेर 5. विमल दुबे पिता मंगल दुबे उम्र 26 वर्ष पता अघननगर कांकेर 6. रोहन पोया पिता रमेश पोया उम्र 23 वर्ष पता ग्राम डुमाली कांकेर 7. दीपचंद देवांगन पिता रामजी देवांगन उम्र 22 वर्ष पता ग्राम सरंगपाल 8. नितेश सिन्हा पिता जालीन्धर उम्र 19 वर्ष ग्राम सरंगपाल कंाकेर 9.आवेश रजा पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 26 वर्ष पता लट्टीपारा कांकेर 10.उमन कावड़े पिता गज्जू कावड़े उम्र 18 वर्ष पता शांतिनगर कांकेर 11. शिव कुमार रिगरी पिता स्व. विनोद रिगरी उम्र 42 वर्ष पता ठेलकाबोड़ एवं 12. लव नेताम पिता अमृत नेताम उम्र 26 वर्ष पता झुनियापारा कांकेर के विरूद्ध अपराध धारा सदर का कृत्य करने पर वजह सबूत गिरफ्तार कर पृथक-पृथक शराबियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट, जुआड़ियों के विरूद्ध जुआ प्रतिशेध अधि.2022 एवं असमाजिक तत्वों नशेड़ी, गंजेड़ीयों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर श्रीमान कार्यपालिक दण्डाधिकारी कांकेर के समक्ष पेश किया गया। उक्त अनावेदकगण के विरूद्ध जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल कांकेर दाखिल किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, उप निरी. मनोरथ जोशी, उप निरी. रामेश्वर चतुर्वेदी, सउनि वेदन सलामे, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कृषान, आरक्षक राकेश बघेल एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक अरूण मंडावी, लक्ष्मीनारायण सोरी का अहम भूमिका रहा है ।
,,,,,,,,,
उपर्युक्त प्रेस विज्ञप्ति पर हमारे प्रतिनिधि ने आम जनता के विचार जानने चाहे तो ज्ञात हुआ कि अधिकतर लोग पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हैं। सबसे पहला आरोप तो यह है कि पुलिस घटनास्थल पर अपराध होने के बाद बहुत विलंब से पहुंचती है, जिससे अपराधी को पकड़ना मुश्किल हो जाता है। पकड़े गए अपराधियों में भी भेदभाव तथा मुंह देखी कारोबार अधिक रहता है। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए चित्रों में स्पष्ट है कि रात वाले चित्र में जो अपराधी दिख रहे हैं, वह दिन में खींचे गए चित्र में नहीं दिख रहे हैं। इसके अलावा जेल दाखिल किए जाने वाले अपराधी भी कुछ तो दिखाई भी नहीं दे रहे हैं। पब्लिक का यह भी आरोप है कि पुलिस थाने की दीवारों के आसपास ही लगी कई दुकानों में सट्टा पट्टी शराब तथा ड्रग्स का कारोबार खुलेआम होता है लेकिन पुलिस इन पर बहुत कम ध्यान देती है । इसे पुलिस की लापरवाही कहें अथवा सेटिंग कार्यक्रम कहें? दो में से कोई एक बात तो अवश्य ही सत्य है। रात्रि में गश्त लगाने वाले सिपाहियों में से अधिकतर पी कर आए रहते हैं। यदि कोई ईमानदार अधिकारी चाहे तो अचानक निरीक्षण करते हुए डाॅक्टरी मुलाहिजा कराकर ऐसे स्टाॅफ को सबक सिखा सकता है लेकिन काँकेर थाने का रिकॉर्ड नहीं है कि ऐसा कभी किसी ने अचानक निरीक्षण किया हो। इसी कारण पीकर गश्त लगाने वाले सिपाहियों के हौसले बुलंद हैं। विगत 1 वर्ष के भीतर थाने के आसपास ही कई चोरियां हो चुकी हैं ,जिन पर पुलिस पार्टी ने बहुत फुर्सत से कार्यवाही की है, जिसके कारण चोरों को चोरी का माल ठिकाने लगाने का पूरा अवसर मिलता रहता है। कई ऐसे भी चोर हैं जिन्हें बच्चा-बच्चा जानता है लेकिन नहीं जानती है तो पुलिस नहीं जानती है। अनेक प्रकार के आरोपों में कुछ अपराधी कभी-कभी जिला बदर भी किए जाते हैं लेकिन उन्हें कोई भी देख सकता है कि वह जिले के अंदर ही घूमते रहते हैं। पुलिस लापरवाही के कारण अथवा अन्य किसी रहस्यमय कारण से सब कुछ देख- समझ कर भी अनदेखा करती रहती है। उच्च अधिकारियों को पब्लिक के आरोपों पर उचित ध्यान देना होगा ,ताकि शहर में अपराधों की संख्या में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here