BJP leader Kamlesh Mandavi submitted a memorandum to the collector regarding the problems of Kutru school
कक्षा 11वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं को बालिका छात्रावास (हॉस्टल) की सुविधा किया मांग
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष भैरमगढ़ कमलेश मंडावी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुटरू की समस्याओं को लेकर बीजापुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में 05 जून 2025 को आयोजित स्कूल समिति की बैठक के निर्णयों के आधार पर कई मांगें उठाई गई हैं। मंडावी ने बताया कि विद्यालय में व्याप्त समस्याएं लंबे समय से छात्रों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न कर रही हैं। ज्ञापन में कुल 9 मुख्य बिंदुओं पर ध्यान दिलाया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल हैं।
1. प्रधान पाठक के स्थानांतरण के कारण स्कूल में कार्यरत प्राचार्य की स्थायी नियुक्ति की आवश्यकता है।
2. लंबे समय से शिक्षक शून्यता की समस्या बनी हुई है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
3. माध्यमिक और प्राथमिक शाला में स्थायी प्रधान पाठक की नियुक्ति की मांग की गई है।
4. विद्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था, बाउंड्री वॉल निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता जताई गई है।
5. विद्यालय में विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू करने की मांग की गई है ताकि स्थानीय छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े।
6. 60 मीटर की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए।
7. स्कूल परिसर में सुरक्षा के मद्देनज़र संतरी कक्ष की आवश्यकता बताई गई है।
8. भवन के रंग-रोगन और मरम्मत कार्य की आवश्यकता है।
9. कक्षा 11वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं को बालिका छात्रावास (हॉस्टल) की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है ताकि विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में सुधार हो सके और छात्रों को बेहतर वातावरण मिल सके उन्होंने आगे बताया कि मांगों पर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा ने आश्वासन दिया है।




