क्या आप भी काफी समय से नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए खुशखबरी है! अगस्त महीने में एक या दो नहीं बल्कि ढेरों स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। वहीं, कुछ स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई है। Google से लेकर Vivo, Redmi, Oppo और Infinix तक के नए डिवाइस बाज़ार में आने वाले हैं।
हमने आपके लिए उन सभी स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट तैयार की है जो अगस्त महीने में लॉन्च होने वाले हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं:
अगस्त 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट
Google Pixel 10 Series
इस महीने Google अपना बड़ा इवेंट करने जा रहा है, जहां कंपनी Pixel 10 Series लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज़ के तहत कंपनी इस बार नए पिक्सल डिवाइस लॉन्च कर सकती है, जिनमें Google Pixel 10, Google Pixel 10 Pro, Google Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। इन सभी डिवाइस में Tensor G5 चिपसेट और लेटेस्ट Android 16 देखने को मिल सकता है। कंपनी इस सीरीज़ को 20 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, जिसके शुरुआती मॉडल की कीमत ₹80,000 हो सकती है।
Infinix GT 30 5G+
इसी महीने Infinix भी अपना शानदार गेमिंग फोन लॉन्च करने वाला है, जिसे कंपनी Infinix GT 30 5G+ के नाम से पेश करेगी। कंपनी इसे 8 अगस्त को लॉन्च करेगी। इस डिवाइस में MediaTek 7400 प्रोसेसर होगा। इसके साथ ही, इस फोन में 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 10-बिट AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन 144Hz के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करेगा।
Vivo Y400 और Vivo V60
इस महीने Vivo अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है:
- Vivo Y400: पहला डिवाइस कंपनी 4 अगस्त को Vivo Y400 नाम से लॉन्च करने वाली है, जो कि एक बजट-फ्रेंडली डिवाइस होगा। फोन में 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek 7300 प्रोसेसर मिलने वाला है। इस फोन की कीमत ₹20,000 से कम होने वाली है।
- Vivo V60: दूसरा फोन कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च करने वाली है, जो 12 अगस्त को लॉन्च होगा और इस डिवाइस का नाम Vivo V60 होने वाला है। कंपनी इसे Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च करेगी। इस फोन की कीमत ₹40,000 से कम हो सकती है।
Redmi 15 5G
Redmi भी 19 अगस्त को एक शानदार फोन लॉन्च करने जा रही है, जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलने वाली है। साथ ही इस फोन में Snapdragon 6S Gen 3 चिपसेट और कुछ AI-फीचर्स भी मिलेंगे। फोन में 6.9 इंच की डिस्प्ले और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। हालांकि, कीमत को लेकर अभी कुछ सामने नहीं आया है।
Oppo K13 Turbo Series
Oppo भी इसी महीने अपनी K13 Turbo Series के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। एक डिवाइस को Oppo K13 Turbo और दूसरे को K13 Turbo Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन दोनों डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये दोनों डिवाइस 11 से 14 अगस्त के बीच लॉन्च किए जा सकते हैं। Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है।
खास बात यह है कि इन दोनों डिवाइस में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा दोनों डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलेगा। प्रो मॉडल में Snapdragon 8S Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है, जबकि नॉन-प्रो मॉडल MediaTek 8450 चिपसेट के साथ आ सकता है।



