Home Blog डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए चतुर्थ चरण का पंजीयन 06 से...

डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए चतुर्थ चरण का पंजीयन 06 से 09 अगस्त तक

0

Fourth phase registration for admission in Diploma Engineering from 06 to 09 August

उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2025/ तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठयक्रमों के प्रथम वर्ष एवं लेटरल (द्वितीय वर्ष) में प्रवेश के लिए तृतीय चरण में प्रवेश के पश्चात रिक्त सीटों के लिए चतुर्थ चरण हेतु पंजीयन 06 से 09 अगस्त तक होगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट cgdteraipur.cgstate.gov.in/ cgdte.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके बाद आबंटन की घोषणा 11 अगस्त को की जाएगी तथा आबंटन होने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया 12 से 14 अगस्त तक चलेगी। सभी छात्र निर्धारित तिथि में आबंटित संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।
शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि पॉलीटेक्निक कांकेर में तीन शाखाओं में डिप्लोमा पाठयक्रम संचालित हैं, इनमें सिविल इंजीनियर, मेकेनिकल इंजीनियर और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर शामिल है। इस संस्था में छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क पूर्णतः निःशुल्क है। छात्रों की सुविधा के लिए संस्था में सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है, जहां ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसका पंजीयन शुल्क 200 रुपए है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान करना होगा। पंजीयन के समय पीपीटी का स्कोर कार्ड, 10वीं, 12वीं और आईटीआई की अंकसूचियां, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण (यदि लागू हो तो) रखना अनिवार्य है। कांकेर जिले के मूलनिवासी बिना पीपीटी परीक्षा के कक्षा 10वीं उत्तीर्ण के आधार पर भी प्रवेश हेतु पात्र हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here