Traffic Police Kanker continues taking action against those violating traffic rules
जिला-कांकेर (छ. ग.)
दिनांक- 07.08.2025
श्रीमान उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार, श्री दीपक साव,यातायात प्रभारी कांकेर एवं यातायात टीम के द्वारा कांकेर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार कार्रवाई जारी है, जिसमें दिनांक 7.8.2025 को की गई कार्रवाई निम्नानुसार है –
1. 185 mv act. (शराब सेवन कर वाहन चालान करना) जिसमे 07 प्रकरणों को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा 70000/- के अर्थदंड के राशि से दण्डित किया गया
2. तेज गति का 05 प्रकरण राशि 5000/-
3. ब्लैक फिल्म कार्रवाही 01 प्रकरण राशि 2000/-
6. प्रेशर हॉर्न में 08 प्रकरण 2400/- इस प्रकार कुल 21 प्रकरणों मे 79400/- राशि वसूल की गई है एवं शहर के स्कूलो मे जाकर नाबालिक बच्चों को वाहन नहीं चलाने एवं वाहन चलाते हुए हेलमेट का उपयोग करने समझाइस दी गई, शहर के अंदर ज्ञानी चौक से घड़ी चौक तक बेतर्तिब खड़े वाहनों पर लॉक व्हील की कार्यवाही के साथ ही नो पार्किंग में खड़े वाहनों की चालनी कार्रवाई कर अव्यवशित लगे ठेलो को भी किनारे करवाकर समझाइस दिया गया साथ ही साथ चार पहिया वाहनों मे लगे ब्लैक फ़िल्म को निकलवाकर चालनी कार्यवाही की गई व शहर के अंदर एवं आस के क्षेत्रो मे बिना किसी कार्य के अपने वाहन मे पुलिस का बोर्ड व सायरन/हूटर बजाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जावेगी. इसी प्रकार यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा साथ ही साथ भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार HSRP नम्बर प्लेट बनवाने हेतु लोगों की भीड़ यातायात शाखा मे लगे शिविर मे देखने को मिला व आज 10 लोगों का सुधार हेतु रजिस्ट्रेशन किया है.कांकेर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।



