Home Blog ग्रामीण स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता ग्राम बावडी में हुआ शुभारंभ

ग्रामीण स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता ग्राम बावडी में हुआ शुभारंभ

0

Rural level football sports competition started in village Bavdi

ग्रामीण क्षेत्र से 40 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना प्रतिभा

Ro.No - 13759/40

नारायणपुर – ग्रामीण स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता ग्राम पंचायत बावडी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष में भी आज प्रारंभ हुआ हैं। यह प्रतियोगिता आज दिनांक 6/8/2025 से 20/8/2025 तक दस दिवसीय आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण स्तर से 40 टीमों के फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल होंगे।विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार 16000/- रुपये व द्वितीय पुरुस्कार 12000/- रुपये और सील्ड रखा गया है।यह आयोजन आमतौर पर गांवों में फुटबॉल प्रेमी युवा लोगों को खेल में शामिल करने और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल जैसे खेलों को लोकप्रिय बनाने में मदद करती हैं,खासकर युवा पीढ़ी के बीच एक -दूसरे से जुड़ाव और आपसी पहचान बढ़ता है। ग्रामीण युवाओं को खेल में शामिल होने से स्वस्थ रहने और युवाओं को अपना प्रतिभा दिखाने का एक जगह मिलता हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुकमन कचलाम जी,विशिष्ट अतिथि श्री पंडीराम सलाम,परमानंद नाग,श्री रजनाथ कचलाम,श्री रजाऊ कुमेटी, श्री शंकर पोटाई,सीनियर खिलाड़ी श्री मंतर पोटाई,समिति के पदाधिकारी एवं अन्य खेल प्रेमी खिलाड़ी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here