Home Blog श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मांस-मदिरा बिक्री पर रोक लगाने मुख्यमंत्री व कलेक्टर के...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मांस-मदिरा बिक्री पर रोक लगाने मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – आगामी 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन , कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी भैरमगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिले के ब्लॉक भैरमगढ़ में मुख्य रूप से युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदेव यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव, जिला संरक्षक संतु यादव, संरक्षक धनुर्जय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष लखेश्वर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सूरज यादव एवं मीडिया प्रभारी रसिया यादव उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

ज्ञापन में मांग की गई कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे महापर्व की गरिमा बनाए रखने हेतु राज्य भर में मांस-मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here